महज शोपीस लाखों रुपए का शहर के हृदय स्थल का ट्रैफिक सिग्नल गिरा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर महज शो पीस के रूप में लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल लगातार ही गिरकर यातायात को सुचारु करने की बजाय बाधित करते नजर आता है इसके पूर्व भी यहां का ट्रैफिक सिग्नल गिर चुका है वही आज फिर लाखों रुपए का बनाया गया ट्रैफिक सिग्नल गिर कर यातायात को बाधित कर रहा है सबसे मजेदार पहलू यह रहा की ट्रैफिक सिग्नल के गिरने से किसी तरह की जान माल के नुकसान नहीं हुआ अन्यथा ट्रैफिक सिग्नल के कारण किसी की जान भी जा सकती थी।बस स्टैंड चौक में लगाया गया यातायात सुचारु करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल केवल शोपीस का काम कर रहा है आज तक इस ट्रैफिक सिग्नल के लिए कभी भी ट्रैफिक के लिए बत्तीनहीं जली है केवल जगह को घेर कर ट्रैफिक सिग्नल शो पीस बना हुआ है। अब देखना यह है कि यह ट्रैफिक सिग्नल यूं ही शो पीस बनाकर खड़ा रहेगा या यातायात के भी किसी तरह काम आएगा,।????



