पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर हुई कार्यवाही नाबालिग वाहन चालक की स्टंटबाजी वाहन मालिक को पड़ी भारी, वाहन जप्त, रु 37,000 के अर्थदंड से किया गया दण्डित•

मुकेश अग्रवाल

इस प्रकार है कि थाना गांधीनगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि नावापारा आम जगह मेन रोड मे कुछ युवक एमजी हैक्टर वाहन मे स्टंटबाजी कर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे है, एवं वाहन चालक अपने अन्य साथियो को वाहन मे बाहर की ओर बैठाकर वाहन को चलाते हुए सरेराह प्रदर्शन कर रहा है, मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे सख़्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर  राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे थाना गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुंचकर घटना मे प्रयुक्त वाहन एमजी हैक्टर का पत्ता तलाश किया गया एवं उपरोक्त वाहन को पुलिस कब्जा मे लिया गया तथा वाहन को चला रहे एवं साथ मे बैठे नाबालिगो के परिजनो को थाना तलब किया गया जो परिजन थाना उपस्थित आये, नाबालिग वाहन चालक अपने अन्य 02 नाबालिग साथियो को बिठा कर खतरनाक तरीके से वाहन को चलाते हुये प्रर्दशन कर रहा था। जिससे आम जनो में आकोश एवं भय का माहौल बन गया था, पुलिस टीम द्वारा वाहन स्वामी को धारा 133 एम.व्ही एक्ट का नोटिस देने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जो उपरोक्त वाहन एमजी हैक्टर क्रमांक सीजी/15/ईई /5665 को पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया, नाबालिग वाहन चालक द्वारा एम वी एक्ट की धारा 4/181, एवं 184 एवं वाहन स्वामी के द्वारा वाहन को नाबालिक को अनाधिकृत रूप से प्रदाय करने पर एम०व्ही एक्ट कि घारा 199 ए , 5/180 का अपराध घटित करना एवं मौके पर प्रतिकर राशी प्रदाय नहीं करने से वाहन स्वामी के विरूध ईस्तगासा माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जो

मामले मे वाहन मालिक *जितेन्द्र सोनी आत्मज नंदू सोनी उम्र 32 वर्ष साकिन एम०जी रोड पटपरिया थाना गाधीनगर* को माननीय न्यायालय से रु 37,000 के अर्थदंड से दण्डित किया गया है, थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा वाहन मालिक का लाइसेंस निलंबित कराने मामले मे अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार ठाकुर, आरक्षक रमन मण्डल, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button