पत्थलगांव के ग्रामीण स्तर के स्कूलों का हाल बेहाल  कागजों मे चल रहा अध्यापन का कार्य 

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

शिक्षक कर रहे मनमानी प्रशासन की कोई मॉनिटरिंग टीम नही यही कारण है कि शिक्षक मनमाने ढंग से स्कूल में डियूटी कर रहे है ताजा मामला है पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक स्कूल मदनपुर का जहां स्कूल में दो शिक्षक की नियुक्ति है पर सुबह उपस्थिति पंजी में अपना हस्ताक्षर मार कर चले अपने निजी कामो में स्कूल के हेडमास्टर शुभचरण  सिंह सिदार जिन्हें स्कूल को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी शासन ने दिया है। पर जिम्मेदारी निभाना कहा है। शासन और प्रशासन के आंख में धूल झोकते हुए एक अर्धअवकाश की छुट्टि का आवेदन स्कूल में छोड़ कर चले गए बाहर जबकि अब शासन के पोर्टल में अवकाश के लिए आवेदन देना है छुट्टि स्वीकृत हुई तब जा सकते है नही तो इस तरह आवेदन देकर स्कूल छोड़ कर नही जा सकते

अब आगे क्या होता है कि स्कूलों में एक आवेदन छोड़ दिया जाता है अगर स्कूल की छुट्टि तक कोई आ गया तो आवेदन दीखाना है  नहीं तो तो वो आवेदन शाम को कचड़े के डब्बे में फेंक कर प्रशासन की आंख में पूरी तरह धूल झोंक दिया जाता है। यही हुवा प्राथमिक शासकीय स्कूल मदनपुर के हेडमास्टर शुभचरण सिदार ने भी एक अर्ध अवकाश का आवेदन स्कूल में छोड़ निकल चले अपने कार्य मे अब प्रशासन की क्या है जिम्मेदारी इस तरह गैर जिम्मेदार शिक्षको के ऊपर कारवाही करने का जिससे स्कूलों में पढ़ाई के गिरते स्तर को सुधारा जाए वही प्रशासन की एक मॉनिटरिंग टीम भी हो जो लगातार सरकारी स्कूलों में जाकर शिक्षको के डियुटी की मॉनिटरिंग की जा संके।

पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य को प्राथमिक स्कूल मदनपुर के हेडमास्टर शुभचरन सिदार के आवेदन छोड़ कर जाने पर कहा कि आन लाइन छुट्टि लेनी है तभी छुट्टि स्वीकृत होगी उक्त मिली जानकारी पर जांच कर कारवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button