पत्थलगांव में चिल्हर रुपये पैसो की भारी दिक्कत बैंक प्रबंधन नहीं ले रहे चिल्लहर उपलब्ध करवाने में रुचि

पत्थलगांव

Related Articles

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव के सभी दुकानों में चिल्हर की कमी से काफी परेशानी हो रही है सब्जी मार्केट से लेकर सभी दुकानदारों के पास 10 रु एवं 20 रु के नोट एवं सिक्को की भारी किल्लत हो गई है ग्राहकों के पास भी ये चिल्हर मौजूद नही है और दुकानदारों के पास भी 10, एवं 20 के नोट एवं सिक्के मौजूद नही है

पत्थलगांव के ब्यापारियों का कहना है कि हम अन्य जिलों अन्य शहरों से थोड़े बहुत सिक्के मंगा कर काम चला रहे है पर वहां से भी ज्यादा चिल्हर के सिक्के एवं नॉट नही मिल पा रहे है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर 10 ,एवं बीस के चिल्हर नोट एवं सिक्के कहा गुम हो गए है। कुछ वर्ष पहले की बात बताये तो 10 के सिक्के कोई लेना नही चाहता था और आज ये स्थिति है कि 10 के सिक्के या नोट कही मिल नही पा रहे है।

पत्थलगांव के ब्यापारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि हम 10, 20 के नोट एवं सिक्को के लिए बहुत परेशान है ग्राहकों को वापस करने के लिए हमारे पास मौजूद नही है। उन्होंने बताया कि पत्थलगांव के एसबीआई या अन्य बैंकों के द्वारा उपभोक्तावो को 10 या 20 के नोट या सिक्के उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल है। जबकि बगल में धरमजयगढ़ चेस्ट एसबीआई बैंक में काफी सिक्के मौजूद है पर वहां से बार बार लाना ब्यापारीयो के लिए मुश्किल है। पत्थलगांव एसबीआई बैंक के द्वारा पूर्व में व्यापारीयों की सुविधाओं के लिए समय समय पर चेस्ट बैंक से चिल्हर नोट सिक्कों का मंगा कर दिया जाता रहा था पर हाल के दिनों में एसबीआई बैंक के प्रबंधन उपभोक्ताओं को किसी तरह चिल्हर सिक्को के लिए मदद करता नही दिख रहा है। अब सवाल है कि आखिर ग्राहक और दुकानदार चिल्हर नोट और सिक्के कहा से लाये।

स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर धर्मेंद्र रावत से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मेरे द्वारा पत्थर गांव स्टेट बैंक में चिल्हार की उपलब्धता कार्रवाई जावेगी एवं बैंक प्रबंधन से उपभोक्ताओं से अच्छे व्यवहार के लिए भी कहा जावेगा।

Back to top button