दीनदयाल आवासीय कॉलोनी मदनपुर इंचको में महाशिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर का किया गया जलाभिषेक 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

दीनदयाल आवास कॉलोनी के निवासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के मौके पर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया

जलाभिषेक में दर्जन भर जोड़ों ने अपनी भागीदारी निभाई ।हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वरिष्ठ इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा कॉलोनी में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया गया पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंगीन रोशनियों से सजाया गया। पंडित द्वारा मंत्रोचार के बीच भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करवाया गया तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के मयंक गुप्ता, संतोष जायसवाल, खिती भूषण साहू , गोकरण डनसेना सहित कॉलोनी निवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button