तेज रफ्तार ऑटो ने 4 स्कूली बच्चों को रौंदा शराब दुकान के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं का सड़क पर चलना हुआ दुश्वार ग्रामीणों ने शराब दुकान हटाने की प्रशासन से की मांग

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। पत्थलगांव भाथुडांड मार्ग पर एक तेज रफ़्तार ऑटो ने स्कूल से घर लौट रहे छात्राओं को बुरी तरह रौंद दिया। बच्चियां आत्मानंद स्कूल से घर लौट रही तभी शराब भट्टी की की तरफ से एक ऑटो चालक शराब के नशे धूत होकर तेज रफ्तार से ऑटो से उन्हें रौंद दिया।मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली छात्रा सीमा मंजू, प्रियांशी, सुहानि लक्ष्मी, प्रियांशी आत्मनन्द स्कूल से छुट्टी उपरांत अपने घर कुमकेला व, भाथुडांड की तरफ जा रही थी, हादसे के बाद नशेड़ी चालक ऑटो चालक ऑटो छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने ऑटो को जप्त कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे की दुर्घटना में एक बच्चे की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है जिसका उपचार सिविल अस्पताल में पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों की मदद से कराया जा रहा है।

 

शराबदकान के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी

शराब दुकान सड़क के किनारे स्थित होने की वजह से लगातार शराबियों का जमघट लगा रहता है जिसके कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क से पार होना मुश्किल हो चुका है शराबी आए दिन शराब के नशे में टुन्न होकर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ग्रामीणों ने शराब दुकान को दुसरी जगह हटाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button