


कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला में लूट के दौरान गोलीबारी से एक वृद्ध महिला की मौत संचालक घायल
लुटेरे मोटरसाइकिल छोड़ भागे जंगल की ओर पुलिस तलाश में जुटी
मुकेश अग्रवाल
कांसाबेल
प्रदेश में अपराध का ग्राफ थमने की बजाय बढ़ता ही नजर आ रहा है। जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटईकेला में स्थित एक एसबीआई के कियोस्क सेंटर के संचालक को पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में जान से मारने के लिए दो आरोपी बाइक में आए और संचालक पर फायरिंग कर दी संचालक पर फायरिंग होता देख बचाव करने संचालक की दादी उनके सामने खड़ी हो गई, जिससे आरोपियों द्वारा दागी गोली संचालक के दादी को लग गई ओर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि दो नकाबपोश आरोपी विक्रांत नामक एक बाइक में सेंटर पहुंचे थे और आते ही उन्होंने संचालक पर गोली दाग दिया। बगल में खड़ी संचालक की दादी अपने पोते को बचाने सामने आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दोनों आरोपी बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए । पुलिस दोनों की पताशाजी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतिका बेवा उर्मिला गुप्ता पति रघु गुप्ता टोंगरीटोला निवासी है। वहीं संचालक संजू गुप्ता आहत है जिसे कांसाबेल अस्पताल भेजा गया है। आरोपी मोटर साइकिल घटना स्थल पर ही छोड़ कर सामने जंगल की ओर भाग गए। सूचना मिलने पर कांसाबेल पुलिस घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बहरहाल अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हमलावर कौन थे, क्यों गोली मारी, ये बात भी स्पष्ट नहीं है। हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही मामले की स्पष्ट वजह सामने आने की उम्मीद है।