गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” के तहत नगर में चलाया सफाई अभियान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव गुरुकुल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रमुख राजेश्वर यादव व गुरुकुल महाविद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने नगर के प्राथमिक शाला प्रांगण के आसपास ,पुलिस थाना के प्रांगण की सफाई, नगर के सड़कों के किनारे सफाई के साथ विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों व आसपास के लोगों को “स्वच्छता ही सेवा” के तहत हाथ धोने के भी कार्य को बताया गया। देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को जमीनी हकीकत में कार्य करते हुए आज गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने “स्वभाव स्वच्छता, संकल्प स्वच्छता” का संदेश दिया ।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है।

Back to top button