विधायक गोमती साय ने कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर किया नमन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । देशभर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती कल बुधवार को मनाई गई। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक गोमती साय ने अपने कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं पंडित दीनदयाल अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संघ विचारक और भारतीय जनसंघ पार्टी के सह-संस्थापक के साथ जनता पार्टी के अग्रदूत हैं उनका सपना कश्मीर से धारा 370 हटाने का रहा जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्र और पार्टी के प्रति समर्पित चुनिंदा नेताओं में से सर्वोपरी हैं।

उक्त जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का,मंडल महामंत्री अंकित बंसल,सुनील गर्ग,प्रवीण गर्ग,मधु अग्रवाल,रामू शर्मा,रेणु विश्वास,अंजू टोप्पो,उर्मिला पटेल,यशोदा यादव, भारती शर्मा,नरेश यादव,सुरेश साहू, रेवा धीवर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button