भगवान श्रीचित्रगुप्त के प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में भक्ति पूर्ण माहौल में किया गया स्थापित
अंतिम दिन के कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति का विधि विधान से पूजन किया जावेगा



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुर : श्री चित्रगुप्त जी भगवान के प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में मकरीबंधा से आए कीर्तन मंडली ने धूम मचाया,दिन भर भक्तिमय माहौल के बीच गौरी गणेश वेदी पूजन, शर्कराधिवास, शैय्याधिवास,शिखर कलश पूजन,इन्द्रध्वज पूजन, प्रसाद अभिषेक पश्चात किया गया आरती का आयोजन किया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुवे कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहा ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार और मंत्रोजाप के बीच राजपुरोहितों के द्वारा विधि विधान से गौरी गणेश वेदी पूजन, शर्कराधिवास, शैय्याधिवास,शिखर कलश पूजन,इन्द्रध्वज पूजन कराया गया।जिसके बाद प्रसाद अभिषेकसमापन कार्यक्रम के दौरान अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव,भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। और आरती कराया गया।कार्यक्रम के दौरान मकरीबंधा से आए कीर्तन मंडली ने भजन कीर्तन और नृत्य किया।भक्तिमय माहौल के बीच कायस्थ समाज के लोग भारी संख्या में दिन भर पूजा अर्चना में लगे रहे।कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।


कार्यक्रम के अंतिम दिन होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहा ने बताया की कार्यक्रम के समापन दिवस पर भक्तिमय माहौल के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है।अंतिम दिवस फरसाबहार से आने वाले नाचा टीम का नृत्य व कीर्तन आकर्षण का केंद्र होगा,वहीं कायस्थ समाज के द्वारा नगर भ्रमण करते हुवे शहर में एकजुटता के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा निकाली जाएगी।अंतिम दिवस सुबह राजपुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौरी गणेश वेदी पूजन,मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन,श्रृंगार,हवन,आरती कराया जाएगा।जिसके बाद समाज के लोग नगरभ्रमण पर निकलेंगे तत्पश्चात सारुडीह स्थित मंदिर प्रांगण में भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।
समापन कार्यक्रम के दौरान अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जुदेव,भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।