जशपुर में विधायक गोमती साय ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

जिले में 75 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में मनाया जाएगा।

मुख्य समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी ।

तत्पश्चात् मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेगें। इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी। वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित योजनाओं का झांकी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button