पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 34 वां सड़क सुरक्षा माह 2024 का किया गया शुभारंभ।*

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव 15.01.2024 से 15.02.2024 तक चलने वाली 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ जशपुर मुख्यालय में उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्षन में किया गया, कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा, आमजन एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित उप पुलिस अधीक्षक चंद्रषेखर परमा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों के मुख्य कारण दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण न करना, दो पहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट न लगाना सड़क दुर्घटनाओं में मौत के कारण है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि एवं गुडसेमेरिटन योजना के तहत घायल व्यक्तियों की मदद करने एवं सहयोग करने हेतु कहा गया। प्रतिदिन सायबर अपराध की वृद्धि को देखते हुये विधार्थियों को साईबर क्राईम, पाॅक्सो एक्ट, नशे के दुष्प्रभाव, अभिव्यक्ति एप्प एवं गुड-टच, बैड-टच की जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक लव कुमार कंवर, व्याख्याता टुमनू गोसाई, शिक्षक स्वर्णकार एवं अन्य अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button