पत्थलगांव में मोदी की गारंटी योजना विकसित भारत योजना का हितग्राहियों को दी गई जानकारी
विकसित भारत के लिए लिया गया संकल्प

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
नगर पंचायत द्वारा शनि मंदिर के पास मोदी की गारंटी योजना विकसित भारत योजना का हितग्राहियों को दी गई जानकारी 12 तारीख दिन शुक्रवार को विकसित भारत मोदी की गारंटी योजना का हितग्राहियों को जानकारी देते हुए उनका फार्म भरवाया गया जिसमें आधार कार्ड, प्रधानमंत्री उज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विश्वकर्मा योजना, पेंशन योजना, के साथ स्वास्थ परीक्षण शामिल रहा भाजपा के स्थानीय नेता जिसमे महिला नेतावो की उपस्थिति में मोदी की गारंटी योजना विकसित भारत की सभी जानकारी आ रहे लोगो को दी गई।


शासन से आये विकसित भारत संकल्प यात्रा का वाहन वही मौजूद रहा जिसमे सभी योजनाओं के नाम लिखे है। वही छतीसगढ़ के लोक कला जिसमे पारम्परिक लोक गीत में नृत्य करते रहे जिन्हें देखने काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मौजूद लोगों ने कहा कि इन सभी योजनावो से काफी लोगो को फायदा होगा । वहीं मौजूद लोगों को मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं अन्य मंचासीन लोगों द्वारा विकसित भारत संकल्प के लिए संकल्प भी लिया गया इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं एवं नागरिक मौजूद रहे ।नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर प्रभाकर शुक्ला द्वारा मंच की पूरी व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से करवाया गया था जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा जो भारत शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भारत सरकार के फ्लैगशिप स्कीम के प्रचार प्रसार तथा योजनाओं के कवरेज को बढ़ावा देने एवं हितग्राहियों में जागरूकता लाने हेतु कैंप लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button