तेज रफ्तार पिकअप के पलटने से मवेशियों की मौत, तस्कर भी घायल
जिले में मवेशी तस्करी का नेटवर्क बहुत ही तगड़ा
कई थाना क्षेत्र से होकर गुजरती है मवेशी तस्करी की गाड़ियां

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव/जशपुर
बगीचा थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव में मंगलवार को मवेशी तस्करों का पिकअप वाहन पलट जाने से 7 मवेशियों की मौत हो गई. वहीं 3 मवेशी घयाल हैं. इस हादसे में 3 तस्कर भी घायल हो गए हैं.
ग्रामीणों ने इन तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. बगीचा पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. तस्करी करने वाले आरोपी अपने वाहन में क्षमता से अधिक मवेशियों को भरकर झारखंड ले जा रहे थे. इस बीच तेज रफ्तार के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया.
पत्थलगांव थाना क्षेत्र से सटे रायगढ़ जिले के चरखा पारा में हर सोमवार को मवेशी बाजार लगता है जहां से मवेशियों को खरीद कर झारखंड के बूच़डखानों में मवेशियों को ले जाया जाता है। मवेशी तस्करी के लिए तस्कर सभी थाना क्षेत्र में से पार होकर बैखौप गुजरते हैं जिनकी नेटवर्क इतना तगड़ा है कि मवेशी तस्कर हर सप्ताह सैकड़ो मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते हैं विगत दिनों भी पत्थल गांव थाना क्षेत्र में भी मवेशी चोरी कर बूचड़खाने भेजे जाने का मामला खुला था जिसमें दो मवेशी तस्करों को पकड़ा गया था साथ ही कई अन्य मवेशी तस्कर फरार बताए जा रहे हैं ।आखिर इन मवेशी तस्करों पर कब कार्यवाही होती है देखने वाली बातें होंगी ??सउत्रओं से मिली जानकारी में बताया जाता है कि मवेशी तस्करी के तस्करों से मीडिया के साथ अन्य व्यक्ति भी शामिल बताए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button