स्टेट बैंक का एटीएम बना शो पीस अक्सर छुट्टी को रहता बंद आखिर जिम्मेदार कौन??



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव स्टेट बैंक के पास में ही बना एटीएम के बंद होने से लोग होते है परेशान अक्सर स्टेट बैंक के एटीएम को बंद देखा जाता है। जबकि आपको बता दे कि एटीएम को 24 घण्टे सातों दिन खुला रखा जाता है। जब एटीएम बंद रहेगा तो उसका क्या मतलब अभी बीते कई महीनों से लगातार बार बार एटीएम को बंद कर दिया जाता है। जिससे पैसे निकालने वाले लोग यहां वहां भटकते रहते है। इसी एटीएम मशीन में ही कैश निकालने के साथ ही कैश जमा करने की सीडीएसल मशीन भी रखी गई है। जबकि इसका लाभ लोगो को नही मिल पा रहा है।
वही आपको बता दे कि इन एटीएम के ही लिए ही सभी ग्राहकों से एनुवल चार्ज भी कम्पनिया वसूलती है। और उन ग्राहकों को 24 घण्टे कैश निकालने एवं अंदर में लाइट ऐसी एवं साफ सफाई रखना जरूरी होता है जनकी ज्यादातर एटीएम में लगी ऐसी खराब ही रहती है। अब आप बताइए कि जहां बैंकों के द्वारा ग्राहकों से 24 घण्टे सातों दिन एटीएम में सेवा देने के लिए चार्ज करती है और उन सेवाओं से ग्राहकों को कैसे वंचित होना पड़ रहा है। एक ग्राहक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ज्यादातर छुट्टी के दिनों में या शनिवार रविवार को स्टेट बैंक का एटीएम बंद ही रहता है जिससे हम लोगो दुकानदारों को कैश निकालने एवं कैश डालने में बहुत दिक्कतें हो रही है। आखिर बैंक के अधिकारी एटीएम क्यो बंद कर देते है। उपभोक्ताओं को तकलीफ़ देने का जिम्मेदार कौन???