सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में एनुअल फंक्शन की धूम स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबको तालियां बजाने को किया मजबूर

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

सेंट जेवियर्स इंग्लिस मीडियम स्कूल बन्दीयाखार में एनुवल सेलिब्रेशन धूमधाम से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील के मुख्य आतिथ्य में शुरुआत हुई।

सेंट जेवियर्स स्कूल के मेन गेट से मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल, अंकित बंशल, डॉक्टर जेम्स मिंज, प्रिंसिपल,फादर सुनील खलखो, मैनेजर फेबिनयुस खलखो, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सिलास टोप्पो, फादर रॉबर्ट तिग्गा, बीईओ धनीराम भगत, नरेश यादव, अमर महतो, जोरसाय केरकेट्टा को स्कूल के बच्चों द्बारा बेंड से स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया और एनुवल सेलिब्रेशन कार्यक्रम मुख्य अतिथि के हाथों दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से शुरू किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं स्कूल की उपलब्धियां को बताया गया कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा” मेरी आत्मा तेरे लिए “प्रेयर डांस के साथ की गई। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर मौजूद लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button