कोतबा में गोमती साय का हुआ आत्मीय भव्य स्वागत,
लड्डडु व केला से तौल कर निकाला ऐतिहासिक विजय जुलूस

0.भाजपा की बंजर भूमि अब बनेगी उपजाऊ: गोमती साय

मुकेश अग्रवाल

कोतबा /पत्थलगांव:-कोतबा भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहली बार कोतबा नगर आगमन पर विधायक गोमती साय का आत्मीय भव्य स्वागत किया गया। जहाँ कारगिल चौक में नृतक दल गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिसके बाद लड्डुओं से तौला गया। वही हनुमान मंदिर चौक में केला से तौला गया। बस स्टैण्ड के समीप रौनियार समाज ने गज माला पहना कर स्वागत किया तो नगरवासियो ने माल्यार्पण पुष्पगुच्छ भेज कर आरती कर आत्मीय स्वागत किया गोमती साय ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया

कोतबा नगर में शुक्रवार को गोमती साय के प्रथम आगमन पर बैगाबहार से अगवाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त नगरवासियों ने ऐतिहासिक जीत पर ऐतिहासिक स्वागत किया। हाईस्कूल में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता के घर मे चंदन तिलक कर स्वागत किया जिसके बाद नृतक दल की अगवाई में बजे गाजे आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत करते हुए कारगिल चौक में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लड्डडुओ से तौला गया। जिसे जनता में वितरित कर मतदाताओं का आभार व्यक्त अनोखे अंदाज में किया गया। जहाँ से फूलों से सजी खुली जीप में गोमती साय को खड़े कर भव्य ऐतिहासिक विजय जुलूस निकालकर जन्ताजनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह जगह माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।कारगिल चौक से मुख्य मार्ग पर रोड शो करते हुए रायगढिया चौक
से हनुमान मन्दिर के परिसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने केला फल से तौल कर विधायक गोमती साय को सम्मानित किया। जिसके बाद बस स्टैण्ड के समीप रौनियार गुप्ता समाज कोतबा इकाई द्वारा अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता व सदस्यों द्वारा गजमाला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया। जहाँ जलपान कर आगे संत समाज गहिरा गुरु रामेश्वर आश्रम पहुँची जहाँ संत समाज के अनुयायियों ने पारंपरिक रूप से मांदर की थाप में रामायण की चौपाइयों से विधायक गोमती साय का स्वागत किया गोमती साय ने संत गहिरा गुरु रामेश्वर के श्री चरणों मे श्रद्धा सुमन नारियल अर्पित कर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके बाद। गौण पारा में बैगा के घर जा कर देवी का आशीर्वाद लिया बूढ़ा महादेव की पूजा भी की आगे जुलूस का जगज जगह स्वागत करते हुए कार्यकर्ता पैदल चलते हुए अघारिया पारा स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर परिसर में आमजनसभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने गोमती साय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित सभी मंचासीन नेतागण गणमान्य नागरिकों का क्रमबद्ध माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद उद्बोधन के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिले के तीनों विधानसभा सीटों से सबसे बड़ी चुनौती पत्थलगांव सीट रही है। कुनकुरी, जशपुर सीट की चिंता नहीं थी लेकिन पत्थलगांव विधानसभा सीट हर हाल में जितना था। इसी को लक्ष्य मानकर आप सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया है। इसके लिए आप सभी का दिल से आभार करता हूं। उन्होंने बताया कि 2018 तक भाजपा सरकार ने बच्चे के जन्म से अनेक योजनाए चलाई थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने उन सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया। वहीं फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार, मोदी की गारंटी में बनी है। हमारे जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा से विष्णु देव साय तीन बार विधायक, सांसद, सहित प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे, उन्हें राज्य की मुख्यमंत्री चुना गया है। हमारे जशपुर जिले के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि अब हमारे जिले के हर क्षेत्र में विकास होगी। उन्होंने मोदी की गारंटी में जितने भी घोषणा की गई है सभी को पूरे करने की बात कही। चुनाव से पहले किसानों के धान को प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 31 सौ रुपए में खरीदने सहित 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना देने सहित महतारी वंदन के तहत प्रदेश के महिलाओं को खाते में 1 हजार रुपए देने का वादा जो किया है, जल्द पूरा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इनका जोरदार स्वागत तालियों से किया जाए इन्ही के नेतृत्व में जशपुर जिले की तीनों सीटे भाजपा के झोली में गई है। जनता व मतदाताओं को बधाई देते हुए आभार प्रकट कर भारतीय जनता पार्टी के लिए पत्थलगांव विधानसभा की जीत को ऐतिहासिक बताया श्रीमती गोमती साय जी ने भाजपा के लिए बंजर हो चुकी पत्थलगांव की धरती को उपजाऊ बनाने का प्रण लिया कहा कि पत्थलगांव की बंजर भूमि को उपजाऊ बना कर छोडूंगी मैं चुनाव में प्रत्याशी बनने से पहले ही कह दिया था कि मैं चुनाव लड़ने के लिए नही जितने के लिए प्रत्याशी बनूँगी मुझे पूरा भरोसा था अपनी जीत पर मुझे जनता पर विश्वास था कि बेटी मायके आई है तो खाली हाथ वापस नही लौटेगी।
श्रीमती साय ने कहा कि यहाँ की जनता ने जितना भरोसा पूर्व विधायक पर जताते हुए 8 बार विधायक बनाया उस भरोसे के हिसाब से कुछ कार्य नहीं हुवा है। विकास की बात तो दूर है हालहीमें पूरे विधानसभा में घूमी हु पत्थलगांव विधानसभा की सड़कें सड़क नही गायडग़री है। लेकिन मुझपर भरोसा किया है। तो मैं आस्वस्त करती हूं कि आपने जीवन मे कल्पना नहीं किए होंगे वैसा विकास कर के दिखाऊंगी पूरे विधानसभा का एक एक पारा मझरा टोला में सड़क बना कर विकास किया जायेगा। मुझे आपका विश्वास और भरपूर आशीर्वाद मिला। पत्थलगांव विधायक के नाते मैं हमेशा आपकी सेवक बनकर सेवा करूंगी। इस दौरान उन्होंने चुनाव के पूर्व गायत्री मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन की मांग को पूरा करते हुए घोषणा की। उन्होंने और भी समाज के मांगों को भी जल्द पूरी करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button