सांसद से पत्थलगांव विधायक बनी गोमती साय के प्रथम कोतबा नगर आगमन पर होगा भव्य स्वागत तैयारी में जुटी भाजपा

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
रायगढ़ लोकसभा की सांसद रहते हुए 8 बार के विधायक रामपुकार सिंह को हराने के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल कर गोमती साय पहली बार कोतबा नगर पंचायत क्षेत्र में आगमन हो रहा है। विधायक गोमती साय का आत्मीय भव्य स्वागत की तैयारी भाजपा कर रही है।

कोतबा नगर प्रथम आगमन की जानकारी देते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि विधायक गोमती साय के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के बैगाबहार से स्वागत किया जायेगा जिसके बाद रोड शो करते हुए नगर भ्रमण कराया जायेगा जिसमे मुख्य कार्यक्रम कारगिल चौक में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा लड्डुओं से तौल कर सम्मानित किया जाएगा वही हनुमान मन्दिर के समीप पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा केला फल से तौल कर सम्मानित किया जाएगा जिसके बाद बस स्टैण्ड में सभा व प्रवेश कार्यक्रम किया जाएगा जहाँ स्वागत जलपान की व्यवस्था रौनियार समाज कोतबा इकाई द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद नगर के सबसे पुराने मन्दिर राम मन्दिर दर्शन करने के बाद गौण पारा में बूढ़ा महादेव के पूजन कर गायत्री मंदिर दर्शन पश्चात सभा संबोधन कर कार्यक्रम का समापन होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button