पत्थलगांव विधायक गोमती साय से निवास स्थल पर अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव

अघरिया समाज ने पत्थलगाँव के विधायक गोमती साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दिया एवं पत्थलगांव शहर की समस्याओं को अवगत कराते हुए उन्हें जल्द बेहतर बनाने की मांग कीमंगलवार को नए वर्ष 2024 की सुबह अघरिया समाज ने पत्थलगाँव के विधायक गोमती साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दिया एवं पत्थलगांव शहर की समस्याओं को अवगत कराते हुए उन्हें जल्द बेहतर बनाने की मांग की प्रमुख मांग पत्थलगाँव को ज़िला बनाने की रही जिससे शहर की विकास को भरपूर गति मिल संके नगर की सड़कों को चौडीकरन करने, सिविल हॉस्पिटल की व्यवस्था को सुधारने, अच्छे विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना नगर के मुख्य द्वार में घुसते ही नगर पंचायत द्वारा जो कचरा फेका जाता है। उसे अन्यत्र व्यवस्थित करवाने एवं सामान्य जनता से शासकीय कार्यालयों में होने वाले घूसखोरी एवं दुर्व्यवहार से मुक्त कराने की माँग की गई। सभी बातों को विधायक गोमती साय के द्वारा ध्यान से सुना गया और इन सभी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करवाने का पूरा आस्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button