पत्थलगांव ड्राइवर संघ अध्यक्ष दुबराज यादव के नेतृत्व में पत्थलगांव पुलिस थाने में सौपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में ड्राइवर संघ के अध्यक्ष दुबराज यादव द्वारा अपने दर्जनों साथियों के साथ पत्थलगांव पुलिस थाने में ड्राइवर के विरुद्ध बनाए गए काला कानून को वापस लेने के लिए मांग करते हुए ज्ञापन सौपा है दुबराज यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा एक्सीडेंट के मामलों को लेकर काला कानून बनाया गया है जिसको लेकर ड्राइवर पूरी तरह इस कानून का विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक इस काले कानून में सुधार या निरस्त नहीं किया जाता है तब तक ड्राइवर गाड़ियों का संचालन बंद कर रहेंगे इस मौके पर समीर यादव, साबिर खान सहित अनेक ड्राइवर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button