विधायक गोमती साय को नागरिकों ने नगर की समस्याओं के लिए से कराया अवगत
शहर के रोड किनारे मीट मटन की दुकानों को अन्यत्र किनारे हटाने की मांग

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विधायक गोमती साय को आज नागरिकों ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पहुंचकर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। समाजसेवी द्वारा नगर के अंबिकापुर रोड ,बस स्टैंड चौक के समीप ,पूरन तालाब के सड़क किनारे लगने वाली मीट मटन की दुकानों को अन्यत्र शहर से बाहर हटाकर लगाने की मांग से अवगत कराया गया जिस पर सांसद गोमती साय ने तत्काल पत्थल गांव सीएमओ शुक्ला को अन्यत्र जगह हटाने के लिए निर्देशित किया नगर में समस्याओं को लेकर गोमती साय ने नागरिकों को आश्वासन देते हुए कहा कि अभी मेरे पास पूरे 5 साल का समय है जल्द ही पत्थलगांव का कायाकल्प आप सभी के सहयोग से किया जावेगा ।पत्थलगांव में विकास की 40 साल से रुकी हुई गति को फिर से पटरी पर लाकर एक सुंदर विकसित नगर बनाया जावेगा

Related Articles

। नागरिकों द्वारा एवं समाज सेवियों द्वारा गाला में बांध निर्माण की मांग, पत्थलगांव की बहु प्रतीक्षित बाईपास सड़क की समस्या ,पत्थलगांव अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के संबंध में भी शिकायतों का पुलिंदा सौपा है जिस पर गोमती साय ने जल्द ही परिणाम नजर आने की बात कहते हुए भरोसा दिलाया है उन्होंने कहा कि पत्थलगांव की बेटी को जो विश्वास के साथ आपने चुना है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button