ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के गणित विभाग द्वारा श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के गणित विभाग द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया l इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा और छत्तीसगढ़ी महतारी के पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआl एमएससी थर्ड सेमेस्टर की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं राजकीय गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा बीएससी की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की गई l प्राचार्य डॉ. बीके राय की अध्यक्षता , आईक्यूएसी प्रभारी सुश्री अनुपमा प्रधान मैडम, वनस्पति विभाग, विभाग अध्यक्ष डॉ. एस के मारकंडे , गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार साहू, सुश्री चेतना यादव सुश्री पूनम चौहान, सुश्री गीतांजलि प्रधान की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l


इस अवसर पर गणित विभाग के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l दैनिक जीवन में गणित का महत्व विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में लीना टोप्पो ने प्रथम स्थान ,सुकांति नाग तथा भारती लहरे ने द्वितीय स्थान, श्रीमती ,अमोस एवं जितेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रितु पटेल तथा अमन तिर्की द्वारा पीपीटी के माध्यम से रामानुजन के जीवन व उनके द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताया। गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। इसके अंतर्गत पूछे गए विजुअल प्रश्नों को विद्यार्थियों ने बहुत रोचक व ज्ञानवर्धक पाया। इस प्रतियोगिता में आदर्श मिश्रा एवं चंचल विश्वकर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य महोदय ने अपने उदबोधन में गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रो प्रधान द्वारा महान गणितज्ञ रामानुजन की जीवन से जुड़ी हुई संघर्षों के बारे में बताया गया वहीं प्रो मारकंडे द्वारा जीवन में गणित के अनुप्रयोग के बारे में समझाया गया। मंच संचालन जागृत तिर्की ने किया तथा अंत में एमएससी थर्ड सेम की छात्रा सृष्टि साहू के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव अग्रवाल, मौसम गुप्ता, राकेश ,अमृता ,नेहा, सौम्या ,काजल ,सुभाष , दिनेश,नैन्सी, देवप्रसाद का प्रमुख योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button