गुरु घासीदास के जन्म उत्सव पर सतनाम समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
गुरु घासीदास जी के जन्म उत्सव के मौके पर पत्थलगांव सतनाम समाज द्वारा भव्यशोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा का प्रारंभ मोटरसाइकिल रैली से किया गया मोटरसाइकिल रैली के पश्चात तीनों मार्गों पर सैकड़ो की संख्या में महिला ,पुरुष एवं बच्चे डीजे की धुन पर थिरकते हुए शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में सतनाम समाज के लोगों द्वारा सफेद कलर के परिधान पहनकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आ रहे थे ।शोभायात्रा में जगह-जगह आतिशबाजी की गई ।शोभायात्रा जशपुर मार्ग ,अंबिकापुर रोड एवं रायगढ़ रोड होते हुए समापन की ओर लौट गई ।शोभायात्रा में गुरु घासीदास द्वारा दिए गए मानव” मानव एक समान “के नारे को चरितार्थ करते हुए गुरु घासीदास के जयकारों से नगर गूंजायमान होता रहा ।शोभायात्रा के आगे आगे तीन गुरुघासीदास के प्यारे बनाए गए थे।

