आठ बार के विधायक को पराजित करने वाली शेरनी गोमती साय का पत्थलगांव में ढोल नगाड़े,बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगाव
पत्थलगांव में आज आठ बार के विधायक को पराजित करने वाली शेरनी गोमती साय का पत्थलगांव की धरा पर प्रथम नगर आगमन हुआ आज पत्थलगांव में मेले जैसा माहौल में गोमती साय का विजय जुलूस निकाला गया पत्थलगांव प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य कर्मा, बाजे गाजे, ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया गोमती साय के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला गोमती साय का विजय जुलूस की भव्यता देखते ही बन रही थी जगह-जगह लोगों द्वारा फूलमालाओं एवं फुल बरसाकर नवनियुक्त विधायक गोमती साय का स्वागत किया गया ।गोमती साय को गांव में लड्डुओं से भी तौला गया। गोमती साय के स्वागत के लिए पूरा पत्थलगांग को बैनर पोस्टर से पाटकर दुल्हन की तरह सजाया गया था। गोमती साय द्वारा सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए विनम्रता पूर्वक हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। गोमती साय के जुलूस को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। डीजे की धुन पर महिला मंडल के भाजपा कार्यकर्ता थिरकते नजर आ रहे थे। पूरा नगर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button