पत्थलगांव से साल भर पूर्व हुई मोटरसाइकिल चोरी को मलिक ने खुद पकड़ा
पत्थलगांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले का किया खुलासा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में लगातार ही मोटरसाइकिल चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है जहां हर रोज कहीं ना कहीं से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से नागरिक हलाकान हो चुके हैं पत्थलगांव का सिविल अस्पताल के सामने से आज तक लगभग दो दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल की चोरियां हो चुकी है लेकिन पुलिस इन मोटरसाइकिल चोरों के पास तक पहुंचने में विफल साबित हुई है ।मामला 12 जनवरी 2023 का है जहां बिहारी लाल यादव नाम के व्यक्ति की अस्पताल के सामने से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी जिसकी रिपोर्ट मोटरसाइकिल मालिक ने थाने में दर्ज कराई थी मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स कंपनी की सीजी 14 एम ए 0 254 नंबर था जिसके लिए गाड़ी मालिक अपनी गरीबी के कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना कर रहा था जिसको लेकर उसके द्वारा लगातार ही अपनी गुम हुई मोटरसाइकिल के लिए खोजने के प्रयास किया जा रहे थे। जहां विगत शुक्रवार को बाजार पारा में स्थित एजुकेशन सेंटर के नाम से संचालित दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़े होने का एहसास होने पर उसके द्वारा मोटरसाइकिल की तस्दीक की गई तो पता चला कि विगत साल भर पूर्व चोरी हुई वहीं मोटरसाइकिल मौजूद है इसके बाद बिहारी लाल द्वारा उक्त एजुकेशन सेंटर के संचालक विशाल नटविशाल नट को मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर जवाब देने में गोलमाल करने पर पुलिस थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पत्थलगांव पुलिस द्वारा विशाल नट को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की घटना को स्वीकार किया उसके द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल मेरे द्वारा चोरी की गई है पत्थलगांव पुलिस ने मामला कायम करते हुए विशाल नट पिता रोशन नट शिवपुर गाला निवासी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा।


पत्थलगांव थाने से हुई मोटरसाइकिल चोरी का नहीं लगा सुराग
विगत कुछ माह पहले थाने कैंपस के अंदर से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पुलिस आज तक सुराग ढूंढने में नाकामयाब साबित हुई है जहां पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज में कुछ फ़ोटो कैमरे में कैद हुए थे लेकिन थाने के अंदर से चोरी गई मोटरसाइकिल का सुराग पुलिस को नहीं मिलना कहीं ना कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता दिखाई देता है।
जिला प्रशासन की नट समाज को मुख्य धारा में जोड़ने की मुहिम पर लग रहे सवालिया निशान
जशपुर जिला प्रशासन द्वारा नट समाज के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने की प्रयास पर कहीं ना कहीं इन घटनाओं में संलिप्त नट समाज के लोगों को देखने के बाद सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं जहां एक और जिला प्रशासन नट समाज के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर लगातार ही चोरी ,उठाई गिरी के मामले में इस समाज के लोगों का मिलना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। विगत दिनों भी रायगढ़ पुलिस द्वारा लाखों रुपए के उठाईगिरी के मामले में पत्थलगांव थाना क्षेत्र के नट व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई थी वहीं कापू पुलिस द्वारा भी मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह को पकड़ने में भी कापू क्षेत्र के नट की भूमिका पाई गई थी अभी ताजा मामला में जो पत्थलगांव सिविल अस्पताल से मोटरसाइकिल की चोरी हुई जिसमें भी नट समाज के व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई है आखिर पुलिस प्रशासन का मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कहां तक सफल हो पाता है देखने वाली बात होगी??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button