पत्थलगांव विधायक का चुनाव जीतने के बाद गोमती साय का प्रथम नगर आगमन कल
गोमती साय के स्वागत के लिए शहर में लगे बैनर पोस्टर
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल पत्थलगांव

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद नवनियुक्त विधायक गोमती साय का कल पत्थलगांव नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है जहां पूरे शहर को बैनर पोस्टर से पाट कर नवनियुक्त विधायक का स्वागत के लिए तैयारी की गई है । नवनियुक्त विधायक गोमती साय ने आठ बार के विधायक को करारी मात देने के बाद पहला नगर आगमन हो रहा है नगर आगमन पर पत्थलगांव के तीनों मार्ग जशपुर रोड, रायगढ़ रोड एवं अंबिकापुर रोड में विजय जुलूस भारी धूमधाम, बाजे गाजे के साथ किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button