एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव का किया निरीक्षण
हमर लैब के निर्माण कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश*

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने आज सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली और उपस्थित पंजीकरण किया। जिसमें सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए और दो कर्मचारी अवकाश पर थे।
एसडीएम त्रिपाठी ने सभी मरीज वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने बताया कि कुल 27 मरीज भर्ती हैं। 2 मरीजों की डायलिसिस चल रही थी।अब तक कुल 250 राउंड डायलिसिस पत्थलगांव में किया जा चुका है। एनआरसी केंद्र में 7 बच्चे भर्ती हैं।
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान हमर लैब के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और एक सप्ताह के अंदर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनोग्राफी के लिए महिलाओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण शेड्यूल 2 से बढ़ा कर 3 दिन करने बाबत निर्देशित किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रोफोरिसिस सही तरीके से काम करना पाया गया साथ ही सिकल सेल के मरीज लगातार पहचान हो रही है और सफाई कार्य भी अच्छे से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button