मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा, जशपुरवासियों का हर सपना होगा पूरा : विजय आदित्य

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निर्वाचित होने के पश्चात् आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है
इस अवसर पर भाजपा नेता विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि जनजाति क्षेत्र से मुख्यमंत्री चुने जाने से आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उंचाई हासिल हो पाएगी। अब छत्तीसगढ़वासियों का कोई सपना अधूरा नहीं रहेगा। गरीबों के सिर पर पक्का मकान होगा और हर पेट को भरपूर भोजन भी मिलेगा। किसानों की समस्या भी दूर होगी और युवाओं के हाथों में रोजगार भी होगा। जशपुर जिले के एक छोटे से गांव बगिया के बेटे के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर थमाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व को बधाई भी दिया है

कुमार विजय आदित्य सिँह जूदेव ने जशपुर के आदिवासी बेटे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने का ऐतेहासिक निर्णय लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह सहित केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिखेगा। प्रदेश का बुनियादी ढांचा विकसित होने के साथ आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। गरीबी, बेरोजगारी से छत्तीसगढ़वासियों को मुक्ति मिलेगी। श्रीमती साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिल कर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए तेजी से काम करेेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button