मुख्यमन्त्री का शपथ लेने से पहले जूदेव के जशपुर हाउस पहुँचे मुख्यमन्त्री साय , राजमाता से लिया आशीर्वाद ,

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
प्रदेश के नए मुख्यमन्त्री बिष्णुदेव साय बुधवार को मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेने से पहले मंगलवार को जशपुर राजपरिवार की राजमाता श्रीमती माधवी सिंह जूदेव से आशीर्वाद लेने जशपुर हाउस पहुँचे । मुख्यमन्त्री साय ने राजमाता से आशीर्वाद लेने के बाद वहाँ मौजूद जुदेव परिवार के लोगों से भी मुलाकात की । मुख्यमंत्री करीब आधे घण्टे तक जशपुर हाउस में रहे ।

इस दौरान स्व दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू प्रियम्वदा सिंह जूदेव, छोटी बहू संयोगिता सिंह जूदेव भाजयुमो जिला अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के अलावे भाजपा के कई गणमान्य नेता भी मौजूद रहे ।

बहुरानी प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने कहा कि कल याने बुधवार का दिन न केवल जशपुर के लिए बल्कि पूरे छग के लिए ऐतिहासिक पल होगा । जिले की तीनो सीट पर भाजपा की जीत,प्रदेश में भाजपा की सरकार और हमारे परिवार से जुड़े विष्णुदेव साय का प्रदेश का मुख्यमन्त्री बनना जशपुर ओर ओर पूरे प्रदेश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
आपको बता दें कि विष्णुदेव साय छग भाजपा के पितृपुरुष कहे जाने वाले स्व दिलीप सिंह जूदेव के काफी दुलारे थे । 1990 में स्व जूदेव ने इन्हें पहली बार चुनाव मैदान में उतारा था और वह तपकरा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे । इसके बाद वह लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।2013 में सबसे पहले स्व दिलीप सिंह जूदेव ने इन्हें प्रदेश का भावी सीएम होने की भविष्यवाणी की थी और कल याने बुधवार को छग के मुख्यमन्त्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button