राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय के छात्र रवि कुमार नाग, गनपत नाग, रमेश कुमार, एवं अरविंद का संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय सरगुजा की टीम के लिए चयन किया गया



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
सेक्टर स्तरीय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता 2023 में ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की टीम ने शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर को 13-3 से पराजित करते हुए सेक्टर स्तरीय खो-खो (पुरुष वर्ग ) प्रतियोगिता 2023 की विजेता बनी।गौरतलब है कि राम भजन राय एन. ई. एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में दिनांक 12/12/2023 को परिक्षेत्र स्तरीय खो-खो (पुरुष)प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सरगुजा संभाग के 9 महाविद्यालय के टीमों ने भाग लिया। जिसमें ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव टीम के खिलाडियों ने खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाईनल मुकाबले में शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यायलय अम्बिकापुर की टीम को करारी शिकस्त देते हुए विजेता घोषित हुई एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु महाविद्यालय के छात्र रवि कुमार नाग, गनपत नाग, रमेश कुमार, एवं अरविंद का संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय सरगुजा की टीम के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. बी.के. राय, वरिष्ठ प्राध्यापक आर.एस. कान्त, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले, प्रो. अनुपमा प्रधान, डॉ. एस.के. मारकण्डे , कीड़ा अधिकारी प्रो.जे.के. भगत, प्रो. विक्रांत मोदी, एन.सी.सी. अधिकारी प्रो. अरविंद लकड़ा, प्रो. मनमोहन किरवानी, टीम मैनेजर श्री शैलेन्द्र साहु, श्री संजय बघेल , श्री नीलम मण्डावी ,एवं स्टाफ सभी लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाडियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दिये ।