8 बार के सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को गोमती साय ने किया चारों खाने चित
पत्थलगांव में जश्न का माहौल
“जय श्री राम”मोदी जिंदाबाद” के लगे नारे

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज आठ बार के छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक राम पुकार सिंह को भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने 355 वोटो से धराशाई करते हुए भगवा लहरा दिया ।गोमती साय ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक को चैलेंज देते हुए चारों खाने चित कर दिया ।जहां मतगणना में शुरू से ही बढ़त बनाते हुए भाजपा का परचम लहराया ।कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दुबके के रहे जहां विधायक निवास में एकदम वीरानी सी छाई रही ।पूरे जशपुर जिले में भाजपा ने तीनों सीटों पर भगवा फहराते हुए एक बार फिर से जूदेव की याद दिलाते हुए अपना परचम फहरा दिया। पत्थलगांव बस स्टैंड चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी आतिशबाजी करते हुए जय श्री राम” मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए पूरा नगर को गूंजायमान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button