आदर्श दीनदयाल आवासीय कॉलोनी महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का किया आयोजन
9 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक कर भगवान भोले की की आराधना

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव दीनदयाल आवासीय कॉलोनी मदनपुर इंजको में स्थित महादेव मंदिर परिसर में नौ जोड़ियों ने भगवान भोले का रुद्राभिषेक किया गया ।रुद्राभिषेक पंडित मुकुंद सतपथि व आकाश सथपथि द्वारा पूरी विधि विधान के साथ करवाया गया। पूरा कॉलोनी परिसर भोले शंकर के मंत्रोचार से गूंजता रहा। भगवान भोले के रुद्राभिषेक के लिए दीनदयाल आवासीय कॉलोनी परिसर को रंगीन रोशनियों से सजाया गया था। भगवान भोले की आराधना के लिए इंद्रजीत शर्मा, मयंक गुप्ता, पप्पू यादव, नंद कुमार डनसेना ,संतोष जायसवाल, खिती भूषण साहू, गोकरण डनसेना,भुवनेश्वर सिंह, शर्मा जी द्वारा भोले का जोड़े में रुद्राभिषेक किया गया ।



रुद्राभिषेक के पश्चात आवासीय परिसर की महिला मंडल द्वारा
भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आवासीय कॉलोनी परिसर के सभी भक्त जन अनुशासित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया भंडारे को सफलता की और ले जाने के लिए महिला मंडल की सुमति साहू ,फूलबाई शर्मा, रिंकी जायसवाल , ललिता चौहान, रेणुका साहू ,ममता डनसेना ,सोनम यादव ,मीनाक्षी सिंह ,रेखा डनसेना ,साधना शर्मा ,पुष्पा तिवारी , मोनिका गुप्ता ,जुली कुमारी,सहित अन्य महिलाओं का भागीदारी बढ़-चढ़कर रही पूरा कॉलोनी परिसर भगवान शिव के रुद्राभिषेक में जुटा रहा इसके पूर्व भी दीनदयाल आवासीय कॉलोनी परिसर में भगवान गणेश की स्थापना के साथ ,भगवान भोले का रुद्राभिषेक किया जाता रहा है ।आवासीय कॉलोनी परिसर के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि भगवान भोले के रुद्राभिषेक के लिए परिसर के लोगों का सहयोग से सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा रहे हैं आगे भी कॉलोनी में इसी तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे।
दीनदयाल आवासीय कॉलोनी परिसर में आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में राकेश सिंह ,संजीव चटर्जी ,रवि यादव ,मनीष तिवारी ,रवि शंकर दीक्षित ,विजय पेंटर ,संजय अग्रवाल सहित सभी आवासीय कॉलोनी परिसर के लोगों का विशेष सहयोग रहा।




