लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में फंन फिस्ट का आयोजन
अग्रवाल सभा अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मुकेश अग्रवाल जशपुर एक्सप्रेस
पत्थलगांव
पत्थलगांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में फंनफिस्ट का आयोजन किया गया जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े क्लास के बच्चों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया फंनफिस्ट का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, ने किया।संरक्षक रामलाल अग्रवाल, प्रयागराज अग्रवाल ,जग्गी अग्रवाल द्वारा किया गया ।सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम का आयोजन भी किया गया ।बड़े बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए जिसमें बच्चों के अभिभावक से लेकर आसपास के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया लिटिल रोज स्कूल के डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष बाल दिवस के मौके पर फनफिस्ट का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष बाल दिवस के मौके पर स्कूल के कारण बच्चों ने आज फंफष्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है फंनफिस्ट से बच्चों को अपनी कला को पेश करने के लिए एक मंच प्रदान होता है जिससे बच्चे प्रारंभ से ही मंच के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button