“बर्थडे आया है श्याम बाबा का “की गानों की धुन पर थिरकते श्याम प्रेमियों ने निकाली श्याम निशान यात्रा
सैकड़ो की संख्या में श्याम निशान लिए महिलाएं, पुरुष, बच्चे एक कलर के परिधान में फहराते रहे श्याम निशान यात्रा



मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज बाबा श्याम के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य पर श्याम निशान यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष ,बच्चों ने एक ही कलर के परिधान पहन कर हाथों में श्याम निशान दिए बाबा के जयकारों की गूंज के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली थी निशान यात्रा की शुरुआत अंबिकापुर रोड स्थित मंदिर से श्याम प्रेमियों ने निशान लेकर नगर के रायगढ़ रोड, जशपुर रोड होते हुए श्याम मंदिर परिसर में समापन होगा। बाबा श्याम के जन्म उत्सव के लिए श्याम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है श्याम मंदिर रंगीन रोशनियों से जगमग हो रहा है श्याम निशान यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए कूपन दिया गया है जिस कूपन को श्याम के खजाना का नाम देते हुए रात्रि श्याम का खजाने का ड्रा किया जाएगा एवं लकी तीन विजेताओं को श्याम का खजाना दिया जाएगा ।रात्रि में श्याम भजनों कीसुर लहरिया श्रोताओं को मंत्र मुक्त करेंगे श्याम के भजनों के लिए बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा पूरी रात श्याम के भजनों का रसपान कराया जाएगा ।



लुडेग से श्याम प्रेमियों ने निकाली पैदल पदयात्रा
श्याम के दीवाने लुड़ेग के श्याम प्रेमियों ने 14 किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए श्याम निशान यात्रा निकाली गई श्याम प्रेमियों ने श्याम के भजनों की धुन पर झूमते नाचते, गाते श्याम कि निशान पदयात्रा श्याम मंदिर पत्थलगांव में आकर संपन्न की गई।
आतिशबाजी के साथ श्याम निशान यात्रा मनमोहक नजर आ रही थी घंटे घर तक आतिशबाजी की गई।
