उगते सूरज को अर्ध्य अर्पण कर छठ पूजा हुई संपन्न
हजारों लोगों ने छठी मैया का लिया आशीर्वाद
भाजपा प्रत्याशी व सांसद ने छठ घाट पहुंचकर लिया छठी मैया का आशीर्वाद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
चार दिनों से मनाई जा रही छठ पूजा की समापन आज उगते सूरज को अर्ध्य अर्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर समापन किया गया। पत्थलगांव के पूरन तालाब स्थित छठ घाट में हजारों लोगों ने उगते सूरज के दर्शन कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया गया पूरी रात से छठ घाट पर भारी आतिशबाजी की गई। छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से आरंभ हो चुकी थी जिसके लिए छठ पूजा मनाने वाले लोग दिवाली दिन से ही तैयारी में जुट गए थे वहीं रविवार को डूबता सूरज को अर्घ्य दिया गया था एवं छठी मैया की भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हुए आज उगते हुए सूरज को अर्ध्य अर्पण कर छठ पूजा का आशीर्वाद लिया गया ।छठ पूजा घाट में आज भोजपुरी समाज द्वारा प्रसाद की विशेष व्यवस्था कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया ।पूरा छठ घाट छठी मैया के गीतों से गूंजायमान होता रहा।

Related Articles


हर वर्ग का खास बना छठ पूजा
छठ पर्व को लेकर सभी वर्गों में खासा उत्साह का माहौल बना रहा छठ पूजा को लेकर पहले यह सोच थी कि बिहार व झारखंड से संबंध रखने वाले परिवार के सदस्य ही इस पूजा में शामिल होते हैं लेकिन हाल के कुछ वर्षों से यह सोच बदली है शहर के हर वर्ग समाज के लोग छठ व्रत कर पूजा की भव्यता प्रदान कर रहे हैं एवं धर्म की विरासत को बनाए हुए हैं।
भाजपा प्रत्याशी व सांसद गोमती साय ने छठ घाट पहुंच कर की पूजा अर्चना
पत्थलगांव भाजपा प्रत्याशी व सांसद गोमती साय आज सुबह छठ घाट पूरन तालाब पहुंचकर छठ की पूजा कर छठी मैया का आशीर्वाद लिया ।
पुलिस अमला रहा मुस्तैद
छठ पूजा को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही यातायात पुलिस द्वारा यातायात की कमान संभालते हुए यातायात व्यवस्था को काफी सुचारू रूप से संचालित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button