कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज को मिला झारखंड रत्न का सम्मान

Related Articles

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
कुनकुरी विधायक यूडी मिंज जी के प्रथम कार्यकाल में ही ना केवल हमारे छत्तीसगढ़ राज्य बल्कि अन्य राज्य झारखंड एवम विदेशो में भी इनके कार्यों की चर्चाएं हैं,झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 15.11.2023 को झारखंड डेवलपमेंट ओर्गनाइजेसन की ओर से 25 वी वर्षगांठ पर झारखंड रत्न की उपाधि प्रदान के गई

ज्ञात हो कि उन्होंने विधायक के रूप में विकास कार्यों के साथ समाज सेवा और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर काम किया इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा, स्व सहायता समूह की महिलाओं में जागरूकता सभी समाज एवं वर्ग को साथ लेकर चलने के साथ पर्यटन एवं एडवेंचर टुरिज्म के क्षेत्र में जशपुर जिले को नई पहचान दिलाई. विधायक के रूप में उन्होंने बेहतरीन लीडरशीप करते हुए युवाओं को को आगे बढ़ाने का काम किया जिसकी सर्वत्र प्रसंशा हुई उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई. झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक यू डी मिंज को झारखंड डेवलपमेंट ओर्गनाइजेसन की ओर से 25 वी वर्षगांठ पर झारखंड रत्न की उपाधि से नावाजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button