भाजपा कार्यालय में दीप पर्व की रही धूम
दीपावली पर्व पूजा अर्चना के साथ मनाया गया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज रायगढ़ रोड स्थित भाजपा के विधानसभा कार्यालय में माता लक्ष्मी की विधि विधान से पुजा अर्चना कर दीपों का पर्व दीपावली मनाया गया। दीपावली पर्व पर महिला मोर्चा के सभी सदस्य के साथ भाजपा की युवा कार्यकर्ताओं ने माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की गई एवं पूरा कार्यालय दीपों से जगमग किया गया ।माता लक्ष्मी से भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने का आशीर्वाद मांगा गया ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दीपों का पर्व मनाया गया भाजपा कार्यालय में “कमल निशान” जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button