भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे पत्थलगांव,धरमजयगढ़ और लैलूंगा में रोड शो…11बजे पत्थलगांव हाई स्कूल मैदान में होगी आम सभा

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक चुका है लिहाजा कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं का दौरा लगातार जारी है।छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आकर आम सभाएं कर चुके हैं वहीं,अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 6 नवंबर को पत्थलगांव धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधान सभा में आयोजित रोड शो और आम सभा में शिरकत करेंगे। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जे पी नड्डा 11 बजे पत्थल गांव में आमसभा
के बाद पत्थल गांव से लैलूंगा तक रोड शो में शामिल होंगे। 12 बजे बाकारुमा में स्वागत सभा का आयोजन होगा। 1 बजे राजपुर में स्वागत सभा के बाद 2 बजे से 3 बजे तक लैलूंगा में रोड शो में शामिल होंगे। 3 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंने के बाद 3:30 बजे छाल में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button