भाजपा प्रत्याशी गोमती साय ने लुड़ेग व तमता मंडल में जनसंपर्क किया
ग्रामीणों का मिला अपार जन समर्थन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत लुड़ेग एवं तमता मण्डल मे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय ने गुरुवार को सघन जनसंपर्क किया। साथ ही नुक्कड़ सभा कार्यक्रम मे एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ सभा स्थल तक पहुंची जंहा ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय ने जन सभा को सम्बोधित हुए कहा कि मैं गांव की बेटी हूँ। दुनिया बदल रही है, पर हम जंहा थे वंही है। विकास की दृष्टि से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र को जितना विकास करना चाहिए था वह नही हुआ। अपने अपना आशीर्वाद दिया तो मैं आपकी आवाज बन कर विधानसभा विकास का मुद्दा उठाऊंगी।

Related Articles


इस जनसभा मे नरेश नंदे, भुवनेश्वर, योगेन्द्र नायक, संगीत पेंकरा, घनश्याम, मुरली डनसेना, संजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, विशु शर्मा, शत्रुघन, विरंची नंदे, गजानंद प्रसाद, विशाल अग्रवाल, पुरूषोतम यादव, मनीष अग्रवाल, विवेकानंद झा, रोशन साय पैंकरा, संजू अग्रवाल, सूबे देहरी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे ।
कांग्रेस के कार्यों से परेशान होकर ग्रामीण अब भाजपा के कामो तथा गोमती साय जी से प्रभावित होकर ग्रामीण थाम रहे है भाजपा का हाथ दे रहे है अपना समर्थन और आशीर्वाद जनसभा मे लोगो ने गोमती दीदी जिंदाबाद के नारे लगाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button