ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से संपन्न



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया।ग़ौरतलब है कि भारत के पहले गृह मंत्री रहते हुए सरदार पटेल ने कई देशी रियासतों को भारत संघ में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी I इनके इस महानतम कार्य से ये भारत के लौह पुरुष के रूप में विख्यात हुएऔर भारतीय गणराज्य के संस्थापक नेताओं के रूप में भी गौरवान्वित हुए। इनके इस महानतम कार्य को अविस्मरणीय रखने के लिए प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है Iइस अवसर पर देश एवं प्रदेश के सभी सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में वृहद रूप से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. बी. के. राय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी.आर.पाटले के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण से राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया। रैली पालीडीह चौक होते हुए तिलाईखार जंगल तक संपन्न हुआ।तत्पश्चात तिलाईखार जंगल के पास संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया। प्रो. पाटले ने छात्र- छात्राओं को सरदार पटेल के द्वारा देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किये गये योगदान को याद करते हुए छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता के आदर्श मूल्य को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किये एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाये।इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. आर.एस.कांत, आई. क्यू.सी. प्रभारी अनुपमा प्रधान,डॉ एस.के. मारकण्डे, प्रो. जे.के. भगत ,अतिथि प्राध्यापक संजय बघेल एवं नीलम मंडावी उपस्थित रहे।