राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया गया पथ संचलन
जगह-जगह फूल बरसा कर आरएसएस कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
भारत माता के जय घोष से गूंजता रहा नगर

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव खंड द्वारा विजयादशमी उत्सव व पथ संचालन का कार्यक्रम किया गया ।पथ संचलन में सैकड़ो की संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता ने अपनी हिस्सेदारी निभाई ।मैरिज गार्डन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन किया गया जहां एक ही प्रकार की गणवेश पहने आरएसएस के कार्यकर्ता बाजा गाजे के साथ पथ संचलन किया गया

जिसमें नगर के जशपुर रोड पर देवेश अग्रवाल नैला वाले , थाना के सामने अरुण अग्रवाल, दुर्गा समिति बाजार पारा के सुनील अग्रवाल पार्षद ,कालू मधुबन, मुकेश प्लाईवुड द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया गया एवं “भारत माता की जय” के नारो से नगर गुंजायमान होता रहा ।आरएसएस का पथ संचलन तीनों मार्गों पर पद संचलन करते हुए स्थानीय मंडी प्रांगण में समापन किया जाएगा जहां मुख्य वक्ता अजय मिश्रा सह विभाग कार्यवाहक सरगुजा ,मुरारी लाल अग्रवाल जिला संघ चालक मौजूद रहेंगे ।आरएसएस के कार्यकर्ता पूरे शस्त्रों के साथ एक गणवेश में काफी आकर्षक दिखाई पड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button