हरियाणा स्थित बनभौरी देवभूमि में नवरात्रि मेले की धूम
लाखों श्रद्धालुओं ने मां भ्रामरी देवी की पूजा अर्चना की



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
हरियाणा स्थित बंजारी देवभूमि में नवरात्रि मेले की धूमधाम से शुरुआत की गई जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं ने माता भ्रामरी के दर्शन किए माता भ्रामरी के दरबार में श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए माथा टेका। बनभौरी धाम के पंडित कौशिक ने बताया कि हजारों नवदंपति जोड़ों ने मां के दरबार में माथा टेक कर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की और हजारों परिवारों में जन्मे नवजात बच्चों के बाल उतरवा कर बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए मां से प्रार्थना की और नवरात्रि के अवसर पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं में मां के प्रति अटूट श्रद्धा व प्रेम देखकर सेवादारों में अत्यंत उत्साह दिखा और माता भ्रामरी देवी की पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मां भ्रामरी देवी के सर्वप्रथम पुजारी श्री ब्रह्मचारी जी महाराज की समाधि स्थल पर सिर झुका कर परिवार में सुख शांति के लिए उनका आशीर्वाद लिया और इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री अभिषेक कौशिक और देवदत्त कौशिक ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए मां भ्रामरी देवी से प्रार्थना की और पुजारी श्री रामनिवास कौशिक श्री श्यामलाल कौशिक देव मां भ्रामरी देवी की पूजा अर्चना की
मेले के दौरान शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हिसार के आदेश अनुसार सैकड़ो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे । मां बनभौरी प्रबंधन समिति ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों व सेवादारों का आभार व्यक्त किया। मेले के दौरान दर्जनों धर्मशालाओं में चलने वाले निरंतर भंडारे व यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था करने के लिए सभी संचालकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने दिन-रात लगकर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की ।
पुजारी अभिषेक कौशिक ने बताया की लगभग देशभर से लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा सहित दिल्ली ,चंडीगढ़ ,हैदराबाद, कोलकाता मुंबई ,छत्तीसगढ़ ,पंजाब ,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन इत्यादि व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई ।पुजारी अभिषेक कौशिक ने पत्रकारों को बताया कि मेला शांतिपूर्वक चल रहा है और श्रद्धालुओं से प्रार्थना की माता मेले के दौरान ज्यादा भीड़ न हो इसलिए नवरात्रि के दौरान 15 दिन तक शुक्ल पक्ष में कभी भी आए सभी दिन बराबर है और नवजात बच्चे नव दंपति और बुजुर्गों के लिए मेले के दौरान अलग से व्यवस्था की गई और आने वाले समय में और सुधार देखने को मिलेंगे और इस दौरान सैकड़ो सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी गई और इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति से श्री सतवीर कौशिक श्री शिवकुमार श्री सुरेश कौशिक श्री राजेश कौशिक नवरत्न कौशिक सभी ने मिलकर मेले की व्यवस्था को संभाला।
