माता के जगराता में पूरी रात भजनों में झूमते रहे श्रद्धालु
प्रतिदिन भंडारे के प्रसाद में लग रही प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
माता जगत जननी की आराधना के लिए पूरा पत्थलगांव नगर माता के जस गीतों एवं माता के ज्योत कलश जगमग हो रहा है वही सुबह शाम माता के पांडाल स्थल पर भक्तों की भीड़ का रेला उमड़ रहा है। बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पंचमी के पावन मौके पर कोतबा से पधारे सुमित शर्मा की टीम के साथ उनके द्वारा पूरी रात माता के भजनों को सुनाते हुए श्रद्धालु झूमते गाते नजर आए। माता के भजनों के साथ भोले बाबा, हनुमान जी के भजन भी श्रद्धालुओं को ताली बजाने के साथ नाचने के लिए मजबूर कर दिया ।सुमित शर्मा द्वारा “आमा पान के पतरी “करेला पान के दोना” छत्तीसगढ़ी भजन से श्रद्धालुओं का मन जीत लिया ।बच्चे, युवा ,बालक, बालिका, महिलाओं के साथ समिति के सभी सदस्य नाचते गाते झूमते पूरी रात जगराता का आनंद लेते रहे ।जगराता के लिए बाजार पर दुर्गा समिति के कालू मधुबन, मुकेश प्लाईवुड ,अजय पार्षद ,सुनील पार्षद ,प्रदीप ठाकुर ,दीनू मधुबन, टिंकू सामंत ,सुनील गुप्ता, टैंको साहू सहित सभी सदस्य पूरी जगराता की कमान संभालते हुए श्रद्धालुओं के लिए पानी से लेकर बैठक व्यवस्था का ख्याल रखा गया।


माता के जगराता में बाजार पर दुर्गा समिति द्वारा माता की सजीव झांकी में सबको अपनी ओर आकर्षित करते हुए माता के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा वही सुमित शर्मा की टीम ने हनुमान जी व काली द्वारा राक्षस वध का सजीव चित्रण देखने लायक मनमोहक रहा।


आज छठवें दिन माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई ।ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए इनकी पूजा की थी. विवाह संबंधी मामलों के लिए इनकी पूजा अचूक होती है, योग्य और मनचाहा पति इनकी कृपा से प्राप्त होता है. ज्योतिष में बृहस्पति का सम्बन्ध इनसे माना जाता है.बाजार पर दुर्गा समिति द्वारा रात्रि में महिलाओं बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हौजी प्रतियोगिता लगातार की जा रही है शाम आरती में माता की आरती में खासकर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा भी यातायात व्यवस्था संभाली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button