तिलडेगा,शेखरपुर ,सुखरापारा चुनावी बैरियर पर अचानक पहुंचे जशपुर एसपी व एडीशनल एसपी
वाहनों की सघन जांच करने के दिए कड़े निर्देश

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने पत्थलगांव विधानसभा के सीमा क्षेत्र में लगे बेरियर की जांच करने स्वयं पहुचे मौके पर चुनावों की तिथि घोषित होने के बाद ही से बाहर के ब्यक्तियों के द्वारा रुपया पैसा से लेकर शराब एवं अन्य समानों को पत्थलगांव की सरहद से पार होकर न आने पाए इसलिए सीमा क्षेत्र में पुलिस बेरियर लगा कर जांच कर रही है। पर मात्रा में कमी को देखते हुए खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने एडीशनल एसपी उमेश कश्यप के साथ सभी बेरियर में निरीक्षण करने पहुच गए सभी बेरियर में आने जाने वाले गाड़ियों के तलासी में खुद डटे रहे ।

Related Articles


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पत्थलगांव के सीमा क्षेत्र शेखरपुर, सुखरापारा एवं तिलड़ेगा में रुपयों पैसा से लेकर शराब एवं अन्य किसी तरह से भी सामानों को पहुचने से रोकने के लिए बेरियर लगा कर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इस जांच पर पाए जा रहे मात्रा की कमी को देखते हुए सभी बेरियर में हमने अचानक पहुच कर निरीक्षण किया एवं आ रहे वाहनों को अपने सामने जांच करवाया साथ ही वहां के मौजूद जांचकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देकर सभी वाहनों की ततपरता से जांच करने कहा बेरियर में की जा रही जांच में किसी भी तरह की कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button