राइस मिलरों से दुर्व्यवहार के मामले को लेकर कलेक्टर जशपुर ने प्रभारी जिला विपणन अधिकारी एवं लेखपाल रमेश सिंन्हा को हटाया गया एवं शोभा राम पटेल सहायक प्रबंधक जिला विपणन कार्यालय जशपुर को सौपा प्रभार



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जशपुर कलेक्टर द्वारा जिला राइस मिल एसोसिएशन जशपुर एवं हनुमान राइस मिल पत्थलगांव के संचालक से दुर्व्यवहार के मामले की शिकायत को लेकर प्रभारी जिला विपणन अधिकारी एवं लेखपाल के पद से रमेश सिंन्हा को हटाकर जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर में संलग्न किया गया है वहीं शोभाराम पटेल सहायक प्रबंधक जिला विपणन कार्यालय जशपुर को विपणन अधिकारी एवं लेखपाल का प्रभार सौपा गया है ।बताया जाता है कि रमेश सिंन्हा हमेशा से ही राइस मिलरों से दुर्व्यवहार को मामले को लेकर चर्चाओं में रहते थे कल की घटना को लेकर राइस मिलर संगठन द्वारा शिकायत की गई इसके बाद जशपुर कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए रमेश सिन्हा को हटाया गया।
