ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय की कबड्डी टीम महिला एवं पुरुष दोनों में बनी उपविजेता
संभाग स्तर के लिए पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार दिनांक 17 /10/ 2023 से 18 /10 /2023 तक राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी (म./ पु.) 2023 का आयोजन किया गया।उक्त दोनों वर्ग की प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के लगभग 21 से अधिक महाविद्यालयों के टीमों ने भाग लिया।कबड्डी( म. /पु.) दोनों वर्ग की फाइनल मुकाबला शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय महेंद्रगढ़ एवं ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के बीच हुआ Iदोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किये एवंअंत में रोमांचक मुकाबले में शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ की टीम ने विजय हुई एवं ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की टीम दोनों वर्ग की उपविजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चात् राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर की टीम का गठन किया गया ,जिसमें खेल प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग की टीम के लिएअपने महाविद्यालय की टीम से कु. निकिता ,कु. अर्नेट बरवा ,एवं कु. इलिसिबा ,का चयन किया गया Iवहीं पुरुष वर्ग की टीम के लिए रंजीत नाग एवं ईश्वर नाग का चयन हुआ।
संभाग स्तर कि इस वृहद प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम के सर्वोच्च प्रदर्शन से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ.बी.के. राय , प्रो. आर.एस. कान्त, प्रो.टी.आर.पाटले ,प्रो. अनुपमा प्रधान,डॉ. एस.के. मारकंडे, क्रीड़ा प्रभारी प्रो. जे. के. भगत एवं सभी स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button