माता जगत जननी की आराधना करने उमडरहे श्रद्धालु
पांडाल में माता के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में सात जगहों पर माता के भव्य पांडाल बनाकर माता की आराधना की जा रही है जहां जगत जननी के आस्था के कलश एवं ज्योत जलाकर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत की गई थी वहीं आज चौथे दिन माता कुष्मांडा की आराधना का दौर जारी है।नवरात्रि के चौथे दिन की देवी हैं माता कूष्माण्डा । माता की मंद हंसी से ब्रह्मांड उत्पन्न होने के कारण उन्हें देवी कूष्माण्डा के नाम से जाना गया। जब यह सृष्टि नहीं थी और सभी दशों दिशाओं में अंधकार था, तब इन्हीं देवी ने अपने दिव्य हास्य से इस ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः इन्हें सृष्टि की आदिस्वरूपा कहा जाता है।

बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दूसरे दिन से ही अविरल रूप से माता के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है एवं माता के भंडारे का प्रसाद खाकर भक्त अपने आप को खुश महसूस कर रहे हैं ।माता के भंडारे के लिए सर्वप्रथम नव कन्याओं को भोज करा कर माता के भंडारे की शुरुआत की जा रही है ।माता का भंडारे में हलवा, पूरी ,सब्जी के भोग लगाए जा रहे हैं ।बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति के कालू अग्रवाल अजय अग्रवाल सुनील सोनी तुमको साहू प्रदीप ठाकुर वीरांची हवाई सुनील पार्षद नीरज गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य भंडारा वितरण करने में जुटे हुए हैं प्रतिदिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं, बच्चे, युवा बढ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । बाजार पारा दुर्गा उत्सव समिति की माता की आराधना के लिए पंडित भक्त महाराज जो 40 सालों से माता की आराधना के लिए बाजार पारा दुर्गा उत्सव समिति की पूजा पाठ की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं ।वहीं मूर्तिकार जो माता की मूर्ति को संजीव रूप देने के लिए मुन्ना बोजे भी 40 सालों से अपनी कला को अंतिम रूप देते हैं ।बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति के सभी पदाधिकारी जिसमें दिनेश अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल ,जितेंद्र अग्रवाल ,आर्यन बंसल, मोनू बंसल ,आयुष बंसल ,अंकित अग्रवाल ,कान्हा अग्रवाल डब्बू अग्रवाल ,सचिन सामंत ,संतोष भांचा, बंटी, गोपाल ,संजय बंगाली, बलराम अग्रवाल सहित सभी दिन-रात माता की सेवा करने के लिए जुटे हुए हैं।
पत्थलगांव की पुलिस व्यवस्था की कमान पत्थलगांव एसडीओ की हरीश पाटिल थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे माता के पाडाल के आसपास पुलिस बल लगाकर नजर जमाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button