*एक रंग के परिधान में महिलाएं व अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा एक कलर के परिधान शोभा यात्रा का रहे आकर्षण का केंद्र 18 गोत्र दर्शित 18 गाड़ियां निकाली गई शोभा यात्रा भगवान अग्रसेन जयंती की निकली भव्य शोभायात्रा डॉक्टर एनके अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में जयंती समारोह का समापन रक्तदान शिविर में 126 ब्लड डोनेट कर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने पर अग्रवाल सभा को मिला प्रमाण पत्र*

*


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
महाराजा अग्रसेन जी की 5147 में जयंती एवं पत्थलगांव नगर की 51 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसको लेकर 7 दिनों तक अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज द्वारा 100 से भी ज्यादा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिन प्रतियोगिताओं में अग्रवाल समाज के सभी वर्ग के बच्चे, बालिकाएं ,महिलाएं ,युवा ,पुरुष ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई सभी लोगों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा भी बिखेरा ।

ंमहाराजा अग्रसेन जी की आज भव्य शोभा यात्रा बाजे गाजे एवं बग्गी में सवार महाराजा अग्रसेन जी के शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र का बखूबी जीवंत उदाहरण पेश करते हुए निकाल गया शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने एक ही कलर के परिधान पहन कर एवं युवाओं द्वारा एक ही कलर के कुर्ते पजामे पहनकर शोभायात्रा में चार चांद लगाए ।शोभायात्रा में जगह-जगह अग्रवाल समाज के लोगों का जलपान कराकर स्वागत किया गया भाईचारे का एकता का संदेश देते हुए सिख समाज के लोगों द्वारा एवं ब्राह्मण समाज द्वारा अग्रवाल शोभायात्रा का स्वागत किया गया शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला ,पुरुष, बच्चों ने भाग लिया ।
शोभायात्रा में 18 गोत्र को दर्शाती चार पहिया वाहन रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र को दर्शित करती 18 चार पहिया वाहन जो फूलों से सजाई गई थी शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रही शोभा यात्रा का समापन तीनों रोड अंबिकापुर रोड ,रायगढ़ रोड एवं जशपुर रोड से म्रमण के पश्चात अग्रसेन भवन में समापन किया गया ।
अग्रसेन जयंती के मुख्य अतिथि डॉक्टर एनके अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार छत्तीसगढ़ युवा अग्रवाल मंच कोरबा एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय चरणअग्रवाल सम्मेलन विश्रामपुर ,कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल एवं अग्रवाल नवयुवक समिति अध्यक्ष हैप्पी गर्ग , संरक्षक पवन अग्रवाल ,रामलाल अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल,मंचासीन रहे ।सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने अग्रवाल नवयुवक समिति के द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई प्रतियोगिताओं के लिए धन्यवाद देते हुए अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा जिस तरीके से सामाजिक एकता का परिचय दिया उसके लिए उन्होंने बधाई दी अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने रक्तदान शिविर में 126 यूनिट ब्लड डोनेट कर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने पर अग्रवाल समाज के लोगों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह समाजिक के कार्यों में अपने हिस्सेदारी निभाने की बात कही।।

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षता पूजा अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती के लिए अग्रवाल नवयुग समिति बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पूरी मेहनत और लगन से सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न किया ।उन्होंने सबोधन को शायराना अंदाज में कहते हुए बताया कि “चार दिन की जिंदगी, हंसी खुशी काट ले ,मत किसी का दिल दुखा, दर्द सबके बांट लें, कुछ नहीं साथ जाना ,एक नेकी के सिवा ,कर भला होगा भला, गांठ ये बांध लें “कह कर अग्रवाल नवयुवक समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया ।वही अग्रसेन जयंती के मुख्य अतिथि एन के अग्रवाल ने कहा कि हमें अग्रसेन भगवान ने सबसे पहले एक रूपए,एक ईंट की प्रथम प्रथा चालू की थी जिससे सभी लोगों का भला हो सके उनके द्वारा गरीब दुखियों को मदद के लिए हाथ बढ़ाने की बात भी कही गई थी इसको लेकर आज अग्रवाल समाज उन्हें के बताएं कदमों पर आगे बढ़ते हुए जगह-जगह समाज द्वारा स्कूल ,कॉलेज ,धर्मशाला एवं सामाजिक धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है विशिष्ट अतिथि चरण सिंह अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महाराजा अग्रसेन जी के बताए गए रास्ते पर चलने की बात कही ।अग्रसेन जयंती के समापन कार्यक्रम पर प्रयागराज अग्रवाल ,जग्गी अग्रवाल श्यामे अग्रवाल, रामनिवास जिंदल ,शंकर लाल अग्रवाल सहित समाज के सभी वरिष्ठ अग्रबंधु के अलावा भारी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद रहे ।अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में नवयुवक समिति द्वारा दिन-रात मेहनत कर अग्रसेन जयंती को सफलतापूर्वक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अग्रवाल सभा द्वारा सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।


अग्रसेन जयंती के कवरेज एवं मीडिया में लगातार खबरें प्रकाशित करने को लेकर अग्रवाल समाज के पत्रकार राजेश अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल,मनोज अग्रवाल को अग्रवाल सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं ब्लड ब्डोनेशन शिविर में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अंकित बंसल, आयुष अग्रवाल ,राहुल गर्ग को अग्रवाल सभा द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रवीण बंसल की भूमिका को लेकर भी उन्हें सम्मानित किया गया ।अंत में अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शिखर बंसल अग्रवाल नवयुवक समिति सचिव द्वारा किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन अंकित बंसल द्वारा किया गया।


रस्सा खींच प्रतियोगिता में विकास अग्रवाल और ग्रुप ने मारी बाजी
रास्ता खींच प्रतियोगिता में विकास अग्रवाल ग्रुप ने राहुल गोयल ग्रुप को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। माला सजाओ प्रतियोगिता में रूपाली अग्रवाल पहला ,शशि अग्रवाल दूसरा ,दीपाली बंसल तीसरा स्थान प्राप्त किया ।आरती थाल सजा प्रतियोगिता में रूपाली अग्रवाल पहला ,तान्या अग्रवाल दूसरा, अंशु अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button