भगवान अग्रसेन जयंती की निकली भव्य शोभायात्रा
बग्गी घोड़े पर महाराजा अग्रसेन जी विराजमान के साथ 18 गोत्र दर्शित 18 गाड़ियां निकाली शोभायात्रा में
एक कलर के परिधान पहनी महिलाएं व कुर्ता पजामा पहने नवयुवकों रहे शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
महाराजा अग्रसेन जी की 5147 में जयंती एवं पत्थलगांव नगर की 51 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसको लेकर 7 दिनों तक अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज द्वारा 100 से भी ज्यादा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिन प्रतियोगिताओं में अग्रवाल समाज के सभी वर्ग के बच्चे,

बालिकाएं ,महिलाएं ,युवा ,पुरुष ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई सभी लोगों ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का जलवा भी बिखेरा ।महाराजा अग्रसेन जी की आज भव्य शोभा यात्रा बाजे गाजे एवं बग्गी में सवार महाराजा अग्रसेन जी के शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र का बखूबी जीवंत उदाहरण पेश करते हुए निकाल गया शोभायात्रा में अग्रवाल समाज की महिलाओं ने एक ही कलर के परिधान पहन कर एवं युवाओं द्वारा एक ही कलर के कुर्ते पजामे पहनकर शोभायात्रा में चार चांद लगाए ।शोभायात्रा में जगह-जगह अग्रवाल समाज के लोगों का जलपान कराकर स्वागत किया गया भाईचारे का एकता का संदेश देते हुए सिख समाज के लोगों द्वारा एवं ब्राह्मण समाज द्वारा अग्रवाल शोभायात्रा का स्वागत किया गया शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला ,पुरुष, बच्चों ने भाग लिया ।
शोभायात्रा में 18 गोत्र को दर्शाती चार पहिया वाहन रही आकर्षण का केंद्र


शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र को दर्शित करती 18 चार पहिया वाहन जो फूलों से सजाई गई थी शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रही शोभा यात्रा का समापन तीनों रोड अंबिकापुर रोड ,रायगढ़ रोड एवं जशपुर रोड से म्रमण के पश्चात अग्रसेन भवन में समापन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button