जगत जननी की अराधना की शुरुआत कलश यात्रा के साथ
बच्चे महिलाएं ने सैकड़ो की संख्या में कलश यात्रा में हुए शामिल



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव बाजार पर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता जगत जननी की आराधना के लिए आज कलश यात्रा से शुरुआत की गई कलश यात्रा दुर्गा उत्सव समिति बाजार पारा के पंडाल स्थल से सतनारायण मंदिर तक निकाली गई जहां से कलश यात्रा की पूजा पाठ कर फिर पांडाल स्थल पर कलश यात्रा पहुंची जहां पंडितभक्ता महाराज द्वारा कलश यात्रा के साथ माताजी जगत जनानी की पूजा मंत्रोच्चार के साथ शुरू की गई



। पूरे 9 दिनों तक माता जगत जननी की आराधना की जावेगी जिसके लिए अलौकिक पंडाल की सजावट की गई है एवं पूरे क्षेत्र को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है।कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर शुरुआत की कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए निकाली गई ।कलश यात्रा में कालू मधुबन ,टोंको ,टिंकू सामंत, प्रदीप ठाकुर, सुनील सोढ़ी ,मोहन मेडिकल ,अजय पार्षद, सुनील पार्षद ,दीनू मधुबन ,बल्लू ,मुकेश प्लाईवुड,पवन ,आर्यन बंसल ,स्वयं बंसल, कान्हा, डब्बू, नमन , नवीन आरआमइल, संतोष भांचा, बंटी मधुबन, गोपाल सोना , सतीश किराना, मोनू, जितेंद्र मिलन,संजय बंगाली सहित समिति के सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे ।दुर्गा उत्सव समिति के यजमान गज्जू अग्रवाल द्वारा पूजा अर्चना की शुरुआत की गई।
नगर में सात जगहों पर माता दुर्गा के विशाल पंडाल बनाकर पूजा आराधना की जावेगी मंडी समिति,अंबिकापुर रोड मंदिर समिति, मांतू दुर्गा समिति, म्हारी दुर्गा समिति ,रायगढ़ रोड शारदा मंदिर दुर्गा समिति एवं साधु राम अग्रवाल दुर्गा समिति द्वारा भी कलश यात्रा निकाली गई।

